Home » Uncategorized » मंडी : ‘बस आगे नहीं जाएगी’ कहकर छात्रा को 5 किमी पीछे उतारा, चालक सस्पेंड…

मंडी : ‘बस आगे नहीं जाएगी’ कहकर छात्रा को 5 किमी पीछे उतारा, चालक सस्पेंड…

लाइव हिमाचल/मंडी: मंडी जिला से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एचआरटीसी के एक चालक ने स्कूली छात्रा को बीच रास्ते में ही उतार दिया। छात्रा को घर से 5 किलोमीटर पहले उतारने पर चालक को सस्पेंड कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर छात्रा का वीडियो वायरल होने के बाद निगम प्रबंधन ने यह सख्त कार्रवाई की है। चालक ने बस आगे न जाने का बहाना बनाया था।

छात्रा ने वीडियो बनाकर सुनाई आपबीती

सरकाघाट क्षेत्र की एक छात्रा ने वीडियो के जरिए अपनी आपबीती सुनाई है। उसका आरोप है कि बस चालक रूट पर अपनी मनमानी करते हैं। शाम 5 बजे सरकाघाट से पंडोल जाने वाली बस को चालक बगड़ागलू में ही रोक देते हैं। चालक तर्क देते हैं कि बस बड़ी है और वह आगे नहीं जा सकती। जबकि बस में सवार अन्य छात्रों को भी वहीं उतरना पड़ता है।

जंगल के रास्ते रात में घर पहुंच रहे छात्र

छात्रा ने बताया कि चालक की मनमानी के कारण उन्हें घने जंगल से होकर जाना पड़ता है। वे रात को करीब 8 बजे झंझैल स्थित अपने घर पहुंचते हैं। कड़कड़ाती ठंड में उन्हें पैदल 5 किलोमीटर चलना होता है। हिमाचल न्यूज की सुर्खियों में आए इस वीडियो के वायरल होते ही प्रबंधन हरकत में आया। एचआरटीसी ने आरोपी चालक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह वीडियो बीते शनिवार शाम का बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *