Home » Uncategorized » एक महीने में पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान करेगी सरकार : सीएम सुक्खू

एक महीने में पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान करेगी सरकार : सीएम सुक्खू

शिमला: हिमाचल में पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, प्रदेश की सुक्खू सरकार एक महीने के अंदर पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान करेगी। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की है। उन्होंने आज यानी सोमवार को पेंशनरों की संयुक्त संघर्ष समिति के साथ बैठक के बाद ये फैसला लिया है। बता दें, 28 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा सत्र के दाैरान पेंशनरों की संयुक्त संघर्ष समिति ने मांगों को लेकर आक्रोश रैली निकाली थी। समिति ने सरकार से पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए जेसीसी की बैठक बुलाने की मांग उठाई थी। इस समिति के अनुसार 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2021 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों को आज तक संशोधित लीव इनकैशमेंट, कम्यूटेशन, ग्रेच्युटी, 13 प्रतिशत डीए और तीन वर्षों से लंबित चिकित्सकीय बिलों का भुगतान नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *