Home » Uncategorized » पुंजविला स्कूल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस…

पुंजविला स्कूल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस…

सोलन: राजकीय प्रारंभिक पाठशाला पुंजविला के प्रांगण में वर्ड डिसेबिलिटी डे (अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस) का खण्ड स्तरीय आयोजन ब्लॉक एलिमेंट्री एजुकेशन ऑफिसर सोलन हरि राम चन्देल की अध्यक्षता में मनाया गया। इस आयोजन में शिक्षा खण्ड सोलन के लगभग 30 दिव्यंगजन बच्चों ने भाग लिया साथ ही अभिभावकों ने भी शिरकत की। इस दौरान बच्चों की भिन्न भिन प्रतियोगिता करवाई गईं तथा बच्चों ने इन का भरपूर आनंद उठाया इस के साथ ही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया व सभी बच्चों ने इस का आनंद लिया। वहीं शिक्षा खंड अधिकारी सोलन हरि राम चंदेल ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय विकलांगता दिवस हर वर्ष 3 दिसंबर को मनाया जाता है। और यह दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1992 में शुरू किया गया था। जिसका उद्देश्य विकलांगता से जुड़े मुद्दों को बढ़ावा देना और विकलांग व्यक्तियों के अधिकारों और कल्याण के लिए कार्य समर्थन तथा शारीरिक रूप से अक्षम दिव्यांगजनों के साथ हो रहें भेदभाव को समाप्त करना है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश शर्मा पंकज मेहता, तनुजा, लता तथा राजकीय प्रारंभिक पाठशाला पुंजविला का संपूर्ण स्टाफ तथा इस पाठशाला में कार्यरत एम डी एम वर्कर एवं खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का पूरे स्टाफ का योगदान रहा। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सेवा निवृत खंड शिक्षा अधिकारी मनोहर लाल कौशल भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *