Home » Uncategorized » सोलन स्टेशन पर रूके हिमालयन क्वीन, समाजसेवी व पूर्व नप चेयरमैन ने रेल मंत्री को भेजी पाती…

सोलन स्टेशन पर रूके हिमालयन क्वीन, समाजसेवी व पूर्व नप चेयरमैन ने रेल मंत्री को भेजी पाती…

सोलन : सोलन के समाजसेवी व नव सोलन के पूर्व चेयरमैन कुलराकेश पंत ने रेलमंत्री भारत सरकार को पत्र लिखकर सोलन रेलवे स्टेशन पर हिमालयन क्वीन गाड़ी का स्टोपेज बनाने की मांग की है। उन्होंने शिमला लोकसभा सीट से सांसद सुरेश कश्यप व स्टेशन अधीक्षक सोलन को भी इसकी प्रति भेजी है। रेल मंत्री को लिखे पत्र में कुलराकेश पंत ने कहा कि कालका से चलकर शिमला जाने वाली हिमालयन क्वीन व शिमला से चलकर कालका जाने वाली ट्रेन संख्या. 52455 और 52456 (डाउन) पहले सोलन में भी आते- जाते रूकती थी पर करीब एक साल पहले सोलन स्टेशन पर इसका रूकना बंद कर दिया है। इस कारण सोलन पहुंचने तथा गाड़ी से जाने वाले यात्रियों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि सोलन जिला का मुख्यालय है। यहां पर केन्द्र सरकार के दफ्तर तो हैं ही अपितु एशिया की प्रसिद्ध डॉ. परमार यूनिवर्सिटी भी हैं। सोलन शिक्षा हब होने के कारण आस-पास बहुत सारे अन्य विश्व-विद्यालय भी है तथा शिक्षा के संस्थान भी हैं। उन्होंने मांग की है कि इन सब बातों के मध्यनजर सोलन में भी इस रेलगाड़ी को 2-3 मिनट के लिए पहले की तरह रोका जाए ताकि स्थानीय लोगों को इस सेवा का लाभ मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *