सोलन: लायंस क्लब सोलन वैली द्वारा स्वर्गीय लॉयन व समाजसेवी विनोद गुप्ता की याद में मल्टी एक्टिविटी मेगा प्रोजेक्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर का शुभारंभ डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने किया,किया,जबकि समापन अवसर पर एसडीएम सोलन डॉ.पूनम बंसल ने किया। इस अवसर पर डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि लायंस क्लब सोलन वैली की यह पहल विनोद गुप्ता की समाजसेवा को समर्पित है। समाज के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मनमोहन शर्मा ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई।
सीसे स्कूल कोठो के बच्चों ने निकाली जागरूता
इसी कड़ी में लॉयंस क्लब ने सीनियर सेकंडरी स्कूल कोठों के स्कूली बच्चों के साथ सोलन मालरोड़ पर नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली और युवाओं को नारे, बैनर व पोस्टर के माध्यम से नशे की बुराइयों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एमएमयू अस्पताल व मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सैंकड़ों लोगों ने एमएमयू मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों से बीमारियों की जांच करवाई। इस मौके पर रोगियों के फ्री शूगर टेस्ट भी करवाए गए। कार्यक्रम के समापन समारोह बोलते हुए एसडीएम सोलन डॉ.पूनम बंसल ने कहा हम सभी को नशे के खिलाफ खड़े होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चिट्टा समाज में अपनी जड़ें जमा रहा है। हम लोगों की सहभागिता से ही इस नशे का हिमाचल से समूल नाश कर सकते हैं। इस मौके पर 30 युवाओं ने रक्तदान किया। एसडीएम ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र भी बांटे। इस मौके पर लायंस क्लब सोलन वैली के विनीत राय सूद, सुमित डांग, रमेश सिंघला, लायन अश्विनी गोयल, लायन नवीन गुप्ता, डॉ. विनोद सूरी, लायन रविकांत सूद, लायन गुरुचरण सिंह और अमराव सिंह छीन्ना प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। क्लब ने कहा कि पूरा कार्यक्रम स्व. लायन विनोद गुप्ता की समाजसेवा की भावना को समर्पित है और उनके योगदान को याद करते हुए क्लब ने आगे भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ सामाजिक कार्य जारी रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर कोठों स्कूल के बच्चों को ट्रेक सूट भी बांटे।





