Home » Uncategorized » जोरावर में विद्यार्थी परिषद ने किया उग्र प्रदर्शन, जमकर धक्का-मुक्की, पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग…

जोरावर में विद्यार्थी परिषद ने किया उग्र प्रदर्शन, जमकर धक्का-मुक्की, पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग…

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चलते बुधवार को धर्मशाला के जोरावर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP ने उग्र प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि पुलिस और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। वहीं, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। इस लाठीचार्ज के कारण माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। जानकारी के अनुसार आज यानी 3 दिसंबर को एबीवीपी के कार्यकर्ता हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी और कानून व्यवस्था समेत 11 मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करना चाहते थे और विधानसभा में सीएम से मुलाकात करना चाहते थे। इस दौरान विधानसभा के गेट की ओर बढ़ने लगे, तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बल का प्रयोग किया। इस दौरान पुलिस और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई और लाठीचार्ज भी किया। बाद में पुलिस ने गेट को बंद कर दिया और छात्रों से अपील करती नजर आई कि वह पीछे हट जाएंगे। बता दें 4 दिसंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में भाजपा भी सरकार के खिलाफ विशाल प्रदर्शन करने जा रही है। इसे लेकर प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता पहुंचने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *