Home » Uncategorized » GSI निदेशक ने सोलन कॉलेज के छात्रों को भारी धातुओं के खतरों से कराया रूबरू

GSI निदेशक ने सोलन कॉलेज के छात्रों को भारी धातुओं के खतरों से कराया रूबरू

सोलन: राजकीय महाविद्यालय सोलन के केमिस्ट्री क्लब लैवॉज़ियर ने आज धूल में भारी धातुओं का प्रदूषण विषय पर एक महत्वपूर्ण इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) चंडीगढ़ के निदेशक (रसायन) डॉ. विकास भारद्वाज ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने छात्रों को बताया कि कैसे हमारे आसपास की धूल में भारी धातुएं (Heavy Metals) मिल रही हैं और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन रही हैं। डॉ. भारद्वाज ने करीब 45 विद्यार्थियों को सरल और रोचक उदाहरणों के माध्यम से इन धातुओं के स्रोतों और प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मनीषा कोहली ने छात्रों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने और प्रदूषण जैसी समस्याओं का समाधान खोजने के लिए नवाचार की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. योगेश कुमार और डॉ. अनिल ठाकुर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. रमेश कुमार ने मुख्य वक्ता और छात्रों का धन्यवाद किया और क्लब के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *