Home » Uncategorized » संजौली मस्जिद मामला तूल पकड़ने लगा:हिंदू संगठनों ने शव यात्रा निकाली; थाने के बाहर फूंका पुतला…

संजौली मस्जिद मामला तूल पकड़ने लगा:हिंदू संगठनों ने शव यात्रा निकाली; थाने के बाहर फूंका पुतला…

शिमला: संजौली की विवादित मस्जिद को गिराने की मांग को लेकर चल रहे क्रमिक अनशन के बाद शनिवार को हिंदू संघर्ष समिति ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।  इस दौरान शव यात्रा निकाली गई और पुतला दहन भी किया गया। समिति का कहना है कि अब क्रमिक अनशन नहीं होगा और कोर्ट में होने वाली सुनवाई का इंतजार किया जाएगा। बता दें, संजौली की विवादित मस्जिद में शुक्रवार को कुछ लोगों के नमाज पढ़ने के बाद हिंदू संघर्ष समिति ने पुलिस को इसकी लिखित शिकायत दी है। जानकारी के अनुसार संजौली मस्जिद में मस्जिद कमेटी ने सभी को नमाज पढ़ने के लिए इन्कार किया था। मनाही के बावजूद कुछ लोगों ने यहां पर नमाज पढ़ी। इस पर हिंदू संघर्ष समिति के मदन ठाकुर, विजय शर्मा, विकास थापटा और रजनीश शर्मा ने पुलिस काे दी शिकायत में कहा कि मनाही के बावजूद रियासत अली नाम का एक व्यक्ति अपने साथ कुछ लोगों को नमाज पढ़ने के लिए ले गया। इससे नियमों का उल्लंघन हुआ है। उनका कहना है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज का दिन होने के बावजूद संजौली मस्जिद के मौलवी शहजाद ने नमाज अता कराने से मना कर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह नमाज नहीं पढ़ा रहे हैं। इसके बावजूद, मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग मस्जिद में पहुंचे। रियासत अली नामक एक व्यक्ति ने मस्जिद में नमाज अता की और कहा कि नमाज पढ़ना उनका फर्ज है और उन्हें इससे कोई नहीं रोक सकता। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *