Home » Uncategorized » सिरमौर में SIU टीम की कार्रवाई: एक किलो से अधिक चरस के साथ 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार

सिरमौर में SIU टीम की कार्रवाई: एक किलो से अधिक चरस के साथ 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नाहन : सिरमौर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत SIU सिरमौर की टीम ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पिछले कल टीम ने गश्त और नशा रोकथाम अभियान के दौरान पावंटा साहिब में यमुना नदी के तट के पास एक व्यक्ति से भारी मात्रा में चरस बरामद की। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान तालिब अंसारी पुत्र खलील अंसारी, निवासी नजद सरिये वाली गली, मुस्लिम बस्ती, विकासनगर, जिला देहरादून (उत्तराखंड), उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। SIU टीम ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 4 ग्राम चरस बरामद की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि बरामदगी नशा तस्करी के खिलाफ जिले में चल रहे कड़े अभियान का हिस्सा है। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। SIU की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के कारोबार पर लगाम कसने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समाज को इस बुराई से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *