Home » Uncategorized » मन्नत पूरी हाेने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा श्रद्धालु, पावन पिंडी पर अर्पित किया सवा किलो चांदी का छत्र

मन्नत पूरी हाेने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा श्रद्धालु, पावन पिंडी पर अर्पित किया सवा किलो चांदी का छत्र

कांगड़ा: विश्व विख्यात शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में शुक्रवार सुबह पंजाब के मोड़ मंडी निवासी श्रद्धालु सुरेंद्र कुमार बंसल अपने परिवार सहित माता के दरबार में नतमस्तक हुए। मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने के बाद उन्होंने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर माता के चरणों में सवा किलो चांदी का भव्य छत्र अर्पित किया। यह छत्र अपनी आधुनिक कारीगरी, भव्यता और मनोहर रूप के कारण सभी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इस छत्र की कीमत ढाई लाख रुपये से अधिक है। मां की पावन पिंडी को सुशोभित कर रहा यह छत्र दरबार की सुंदरता में और अधिक चार चांद लगा रहा है। पिछले कई वर्षों से सुरेंद्र कुमार बंसल अपने परिवार सहित माता के दरबार में हाजिरी लगाते आए हैं और माता के प्रति उनकी गहरी आस्था है। इस अवसर पर पुजारी नवीन कालिया ने बंसल परिवार की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करवाई। उन्होंने माता रानी के चरणों में परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और व्यापार वृद्धि के लिए विशेष पूजा भी की। श्रद्धालु सुरेंद्र कुमार बंसल ने बताया कि माता चिंतपूर्णी की कृपा उनके परिवार पर सदा बनी रही है और माता के दरबार में उनका अटूट विश्वास है। उन्होंने कहा कि मनोकामना पूर्ण होने पर यह छत्र अर्पित करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *