Home » Uncategorized » विधानसभा सत्र : तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले आमने-सामने आए सत्तापक्ष और विपक्ष, जमकर हुई नारेबाजी…

विधानसभा सत्र : तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले आमने-सामने आए सत्तापक्ष और विपक्ष, जमकर हुई नारेबाजी…

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले शुक्रवार सुबह सत्ता पक्ष व विपक्ष आमने-सामने हुए। इस दाैरान भाजपा विधायक सुक्खू सरकार, वहीं सत्तापक्ष पीएम मोदी को कोसता नजर आया। विपक्ष ने प्रदेश के कर्मचारियों व पेंशनरों की मांगों को लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायकों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी की। इस दाैरान कर्मचारी विरोधी सरकार, पूर्व कर्मचारियों की ग्रेच्युटी समय पर जारी करने, चिकित्सा भत्ता जारी करने, समय पर पेंशन भुगतान सहित अन्य मांगों को उठाया। उधर, दूसरी तरफ सत्तापक्ष ने भी विधानसभा परिसर में नारेबाजी की। सत्तापक्ष ने केंद्र से आर्थिक मदद नहीं मिलने पर भाजपा व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।  वहीं जयराम ठाकुर ने सुबह 4 दिसंबर को जोरावर स्टेडियम में प्रस्तावित भाजपा की रैली की तैयारियों का जायजा लिया। इस दाैरान भाजपा के अन्य नेता व विधायक भी माैजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *