Home » Uncategorized » राहुल गांधी से मिले हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय:हाईकमान के भरोसे पर खरा उतरने का विश्वास दिलाया…

राहुल गांधी से मिले हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय:हाईकमान के भरोसे पर खरा उतरने का विश्वास दिलाया…

शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार ने बुधवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। नई दिल्ली में उनके कार्यालय में दोनों नेताओं ने प्रदेश में संगठन के कामकाज को लेकर विस्तृत चर्चा की। राहुल गांधी ने उन्हें इस नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। विनय कुमार ने राहुल गांधी को भरोसा दिलाया कि जो विश्वास उन्होंने उन पर जताया है, उस पर वह पूरी मजबूती के साथ खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। राहुल गांधी ने विनय कुमार को सरकार और संगठन के पूरे तालमेल के साथ कार्य करने व संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा। इस बीच विनय कुमार ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं से भेंट कर संगठन के कामकाज को लेकर उनसे उनका मार्गदर्शन लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]