Home » Uncategorized » ऊना के डीसी-एसपी को सीएम सुक्खू ने दिया एक माह का अल्टीमेटम, जानिए क्या है पूरा मामला

ऊना के डीसी-एसपी को सीएम सुक्खू ने दिया एक माह का अल्टीमेटम, जानिए क्या है पूरा मामला

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऊना के उपायुक्त (डीसी) व पुलिस अधीक्षक (एसपी) को एक माह का अल्टीमेटम देते हुए विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को डीसी जतिन लाल और एसपी अमित यादव को धर्मशाला बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। ऊना गोलीकांड और फिरौती की घटनाओं के बाद पनपे हालात के बाद मुख्यमंत्री ने विधानसभा के तपोवन में चल रहे शीत सत्र के बीच कड़ा संज्ञान लिया है। इन घटनाओं के तार अवैध खनन माफिया और चिट्टा माफिया से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर सीएम ने असंतोष जताया। उन्होंने अधिकारियों को एक महीने के भीतर अपराधियों पर शिकंजा कसने व इसकी रिपोर्ट तलब की है। बुधवार को सदन की बैठक के बाद पत्रकारों से सीएम ने कहा मैंने ऊना में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर डीसी और एसपी दोनों बुलाए। सभी आपराधिक गतिविधियों पर कार्रवाई के लिए एक महीने का वक्त दिया है। आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सीएम बोले, पहली दिसंबर को धर्मशाला में चिट्टे के खिलाफ वॉकथॉन का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]