Home » Uncategorized » कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा के नौनिहालों की अद्वितीय उपलब्धि, ज़ोन स्तर पर प्रथम स्थान तथा राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान किया प्राप्त…

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा के नौनिहालों की अद्वितीय उपलब्धि, ज़ोन स्तर पर प्रथम स्थान तथा राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान किया प्राप्त…

सोलन: कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा के मेधावी छात्र गीतांश गुलाटी (कक्षा नवम्) और दक्ष गिलोरिया (कक्षा अष्टम्) ने वर्ल्ड वाइल्ड विज़डम ग्लोबल चैलेंज की ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय तथा प्रदेश का गौरव बढ़ाया। दोनों विद्यार्थियों ने ज़ोन स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान अर्जित किया। पाँच चरणों वाली इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में टीम ने उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू–कश्मीर की टीमों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
ज़ोन स्तर पर प्राप्त सफलता के उपरांत दोनों छात्रों ने 18 नवम्बर को आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में उत्तर ज़ोन (हिमाचल – किप्स) की ओर से भाग लिया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के पाँच क्षेत्र – असम (पूर्व क्षेत्र), गुजरात (पश्चिम क्षेत्र), केरल (दक्षिण क्षेत्र), छत्तीसगढ़ (मध्य क्षेत्र) तथा हिमाचल प्रदेश (उत्तर क्षेत्र – किप्स) – प्रतिस्पर्धा में सम्मिलित हुए। इस कड़े मुकाबले के बीच किप्स टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के सम्मानस्वरूप WWF ने दोनों विद्यार्थियों—गीतांश और दक्ष—को टीआई साइकिल्स का बारह हज़ार रुपये मूल्य का उपहार-वाउचर, तथा राष्ट्रीय उद्यान की प्रायोजित शैक्षिक यात्रा प्रदान की है। वहीं विद्यालय के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव गुलेरिया तथा उप-प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर ने दोनों छात्रों को इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *