Home » Uncategorized » सिरमौर की संस्कृति और सभ्यता की रक्षा शिक्षकों का दायित्व: उपनिदेशक हिमेंद्र चंद वली

सिरमौर की संस्कृति और सभ्यता की रक्षा शिक्षकों का दायित्व: उपनिदेशक हिमेंद्र चंद वली

नाहन : हिमाचल प्रदेश राजकीय प्रशिक्षित कला स्नातक संघ जिला सिरमौर का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष कपिल शणकवाण की अध्यक्षता में आज उपनिदेशक स्कूल शिक्षा (उच्चतर) माननीय हिमेंद्र चंद वली से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जिले में शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और उन्हें वर्तमान चुनौतियों से अवगत करवाया।उपनिदेशक महोदय ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और संस्कारित शिक्षा प्रदान करने में TGT Arts एक अत्यंत महत्वपूर्ण केडर है और शिक्षकों को अपनी भूमिका का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करना चाहिए। उपनिदेशक हिमेंद्र चंद वली ने चिंता व्यक्त की कि आज हमारे विद्यालयों में संस्कारित शिक्षा का स्तर कम होता जा रहा है, जिसका सीधा प्रभाव समाज पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि “अध्यापकों का दायित्व है कि वे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कारों से भी जोड़ें। प्रत्येक पीरियड में कम से कम 5 मिनट विद्यार्थियों को अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करने हेतु अवश्य दें। उन्होंने सिरमौर की समृद्ध संस्कृति और सभ्यता का उल्लेख करते हुए उसकी रक्षा की जिम्मेदारी शिक्षकों पर और अधिक बढ़ जाने की बात कही। विद्यालयों के बिगड़ते माहौल पर चिंता, अभिभावक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान उपनिदेशक ने कहा कि आज कई जगह विद्यालयों का वातावरण अपेक्षित रूप से सकारात्मक नहीं है। इसे सुधारने के लिए अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है ताकि स्कूल का माहौल सौहार्दपूर्ण और विकासोन्मुख बना रहे। जिला महासचिव सुभाष चंद ने कहा कि आज समाज अच्छे शिक्षकों के साथ भी अच्छा व्यवहार नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि “यदि कोई शिक्षक छात्र को पढ़ाई की अनुशासनहीनता पर डांटता है, तो कई अभिभावक शिकायतें करने या पैसे ऐंठने जैसे गलत इरादों से सामने आ जाते हैं। कुछ जगहों पर तो यह एक तरह से ‘पेशा’ बन गया है। जबकि आने वाले समय में यही बच्चे अभिभावकों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं। अभिभावकों को समझना चाहिए कि शिक्षक की डांट बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए होती है, न कि किसी व्यक्तिगत कारण से। इस अवसर पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश अत्री, महिला विंग की अध्यक्ष अंबिका तोमर, जिला महासचिव सुभाष शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोेज कुमार, संगठन सचिव अजय भारद्वाज, उपाध्यक्ष आशिमा शर्मा, नाहन खंड अध्यक्ष संदीप शर्मा, राजगढ़ खंड अध्यक्ष सुनील दत्त शर्मा, सुरला खंड अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह, रोशन कुमार सहित दर्जनों अध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *