Home » Uncategorized » ऊना गोलीकांड पर बोले मंत्री विक्रमादित्य सिंह जांच जारी, राजनीति न करें जयराम ठाकुर

ऊना गोलीकांड पर बोले मंत्री विक्रमादित्य सिंह जांच जारी, राजनीति न करें जयराम ठाकुर

Oplus_131072

ऊना: लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरूवार को जिला मुख्यालय में बातचीत करते हुए ऊना और शूलिनी यूनिवर्सिटी गोलीकांड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता जयराम ठाकुर द्वारा दिए गए बयानों का कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मामले की पुलिस जांच जारी है, इसलिए इस पर अनावश्यक राजनीतिक बयानबाजी उचित नहीं है। सिंह ने याद दिलाया कि जयराम ठाकुर के कार्यकाल में भी हिमाचल प्रदेश में कई गोलीकांड हुए थे, लेकिन मूल विषय यह है कि ऐसी घटनाओं में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कैसे की जाती है। वर्तमान कांग्रेस सरकार आपराधिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है और हर मामले में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। मंत्री ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ के लिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। वास्तविकता यह है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। सरकार अपराधियों पर कड़ी निगरानी रख रही है और किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए प्रश्न पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पिछले कुछ दिनों से स्पष्ट कर चुके हैं कि प्रदेश के कई दुर्गम क्षेत्रों में हालिया आपदाओं के कारण सड़क संपर्क अभी पूरी तरह बहाल नहीं हो पाया है। ऐसे में सभी क्षेत्रों में एक साथ चुनाव करवाने में कठिनाइयां आ रही हैं। जैसे ही सड़कें बहाल होंगी, पंचायत चुनाव समयबद्ध तरीके से करवा दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *