Home » Uncategorized » सीएम सुक्खू की तबीयत नासाज होने से बिलासपुर दौरा हुआ रद्द

सीएम सुक्खू की तबीयत नासाज होने से बिलासपुर दौरा हुआ रद्द

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तबीयत नासाज होने के चलते वीरवार को सचिवालय नहीं आए। उन्होंने ओकओवर में रहकर ही स्वास्थ्य लाभ लिया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 21 नवंबर को लुहणू में प्रस्तावित दौरा स्वास्थ्य कारणों से रद्द कर दिया गया है। हालांकि, महोत्सव का कोई कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया है। जल तरंग जोश महोत्सव-2025′ के सभी आयोजन, जल क्रीड़ा प्रतियोगिताएं, रेडक्रॉस मेला, आजीविका मेला, युवा कार्यक्रम और सांस्कृतिक संध्याएं पहले से तय समय पर ही होंगे। सीएम की अनुपस्थिति में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी महोत्सव का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे करेंगे। उधर, शुक्रवार को सचिवालय में होने वाली जनसुनवाई भी अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *