Home » Uncategorized » आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 21 नवंबर 2025: आज मालव्य राजयोग सहित कई शुभ योग, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 21 नवंबर 2025: आज मालव्य राजयोग सहित कई शुभ योग, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal, 21 November 2025: 21 नवंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार कर्क, कुंभ और मीन राशि के जातको के लिए शुभ रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर दिन रात वृश्चिक राशि में होगा। इस गोचर के दौरान आज चंद्रमा अनुराधा उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज कई शुभ योग बनेंग। जैसे आज चंद्रमा से द्वादश भाव में शुक्र के होने अनफा योग बनेगा। जबकि आज शुक्र स्वराशि में होकर मालव्य राजयोग बना रहे हैं। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

मेष राशि, दिन सुखद और रोमांटिक रहेगा

मेष राशि, दिन सुखद और रोमांटिक रहेगा

मेष राशि के लिए आज चंद्रमा का गोचर शुभ रहेगा। आज आप भौतिक सुख सुविधाओं का आनंद ले पाएंगे। परिवार के लोग आपकी मदद करेंगे। लोगों के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। कारोबार में तरक्की के अच्छे योग हैं। किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का आपको मौका मिलेगा व्यापार में कोई डील चल रही थी तो आज वह फाइनल हो सकती है। आपको आज किसी पड़ोसी से सहयोग मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंग। कोई अच्छी खबर भी मिलेगी।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

वृषभ राशि,सफलता मिलने का योग है

वृषभ राशि,सफलता मिलने का योग है

वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको आज किसी शुभ काम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। कानूनी विवाद में सफलता मिलने के योग हैं। आज के दिन स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। परिवार में शुभ वातावरण रहने से मन में प्रसन्नता रहेगी। आपके बच्चे आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाएंगे। नौकरी मे दिन अनुकूल बीतेगा। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोई बड़ी चाहत पूरी होगी।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का गुड़ मिले जल से अभिषेक करें।

मिथुन राशि,काम कारोबार में लाभ मिलेगा

मिथुन राशि,काम कारोबार में लाभ मिलेगा

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज ग्रहों का गोचर आपके लिए अनुकूल रहेगा। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी। भाग्य के सहयोग से अल्प प्रयास से आपके काम बन जाएंगे। अधूरे और अटके काम भी आज आपके बन सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों के मन में नई योजनाएं आएंगी, कारोबार में आपको पूरा लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के दफ्तर में आज उनके काम की तारीफ होगी। पारिवारिक व्यवसाय में जीवनसाथी की मदद से फायदा होगा। माताजी से आज कुछ विवाद हो सकता है, वाणी को संयमित रखें।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता से आशीर्वाद लेकर काम शुरू करना शुभ रहेाग।

कर्क राशि, कोई शुभ समाचार मिल सकता है

कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने का योग है। दोस्तों के साथ आज आप मौज मस्ती और पार्टी का आनंद ले सकते हैं। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको सफलता मिलेगी। आपको आज संतान की ओर से आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। छात्रों को आज शिक्षा में सफलता मिलेगी। आप आज लव लाइफ के मामले में भी अनुकूल स्थिति मिलने से प्रसन्न होगे। धर्म कर्म और शुभ काम में भाग लेने का आपको मौका मिलेगा।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशि,लाभ के अवसर प्राप्त होंगे

तुला राशि,लाभ के अवसर प्राप्त होंगे

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको पूरे दिन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आपकी कोई डील अटकी हुई थी तो वह भी आज फाइनल हो सकती है और नए प्रोजेक्ट पर आज आप काम भी शुरू कर सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो परिवार के सहयोग से आपका वह मामला सुलझ सकता है। जीवनसाथी के साथ सहयोग से आपको आज फायदा होगा। लंबे समय से यदि कोई काम अटका हुआ था तो आज वह पूरा हो सकता है।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि, दिन आपका अनुकूल बीतेगा

वृश्चिक राशि, दिन आपका अनुकूल बीतेगा

वृश्चिक राशि के सितारे बताते है कि आज कार्यक्षेत्र में आपके प्रगति होगी। नौकरी मे दिन आपका अनुकूल बीतेगा। अगर आप बिजनेस में कर रहे है तो आज आपके लिए भाग्य लाभ का अच्छा संयोग बना रहा है। सेहत के मामले में लेकिन आपको आज अपना ध्यान रखना होगा, पेट से संबंधित कुछ समस्या आपको आज हो सकता है। परिवार में सुख, शांति और आपसी सहयोग बना रहेगा। शाम के समय आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। भाई बहनों से आप सहयोग पाएंगे।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि,आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है

धनु राशि,आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है

धनु राशि के लिए आज बुधवार को सितारे बताते हैं कि, व्यापार में थोड़ा सा जोखिम लेंगे तो अच्छा मुनाफ़ा होगा। आज किसी प्रियजन के सहयोग से आर्थिक लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आपको आज सतर्कता से काम करना होगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। नौकरी में बदलाव का प्रयास सफल हो सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको लाभ हो सकता है। धार्मिक विषयों मे आज आपकी रुचि बनी रहेगी।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

मकर राशि,व्यस्तता आज अधिक रह सकती है

मकर राशि,व्यस्तता आज अधिक रह सकती है

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग भी मिलेगा। पार्टनरशिप में किए गए कार्यों में आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपको अपनी संतान के भविष्य से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। बच्चों को लेकर थोड़ी चिंता परेशानी हो सकती। घरेलू वस्तुओं की खरीदारी पर धन खर्च होगा। व्यापार में आज लाभ मिलेगा। लेकिन आज काम की व्यस्तता की वजह से थकान भी महसूस करेंगे।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीहनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि, सेहत का ध्यान रखना होगा

कुंभ राशि, सेहत का ध्यान रखना होगा

आज का दिन कुंभ राशि के जातको के लिए कारोबार और काम के लिहाज से अच्छा है। लेकिन पारिवारिक जीवन मे आज कुछ परेशानी हो सकती है। पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा आज उनको स्वास्थ्य से संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। आपको आज सेहत का भी ध्यान रखना होगा, संक्रमण और पेट से संबंधित कुछ समस्या हो सकती है। नौकरी में आज आपको सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए इससे काम में सफलता पाएंगे। आपकी कोई चाहत आज पूरी हो सकती है। तकनीकी ज्ञान का लाभ मिलेगा। विदेशी क्षेत्र से फायदा हो सकता है।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें शुभ रहेगा।

मीन राशि,लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे

मीन राशि,लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई चिंता परेशानी आज अपनों से सहयोग से दूर हो सकती है। आज आपको बड़े लाभ की प्राप्ति होगी। बिजनेस मे आपको आज लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। कोई पुराना किया हुआ काम भी आज आपको लाभ दिला सकता है। जीवनसाथी के साथ कोई अनबन चल रही थी तो वह भी आज समाप्त हो जाएगी। किसी मित्र या संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है। आप आज परिवार के साथ रुचिकर भोजन का आनंद ले सकते है।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को सिंदूर और दूर्वा अर्पित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *