Home » Uncategorized » हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा देने के मामले में तीन दिन होगी सुनवाई…

हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा देने के मामले में तीन दिन होगी सुनवाई…

शिमला: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में सिरमौर जिले के गिरिपार के हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा देने को लेकर जारी अधिसूचना पर अब 16 से 18 दिसंबर तक लगातार अंतिम सुनवाई होगी। अदालत में बुधवार को हाटी समुदाय के मामले पर लेकिन कितने लोगों ने इस मामले से संबंधित याचिकाएं दायर की है इसका पूरा ब्यौरा नहीं था। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रोमेश वर्मा की खंडपीठ ने इस मामले को 27 नवंबर को रजिस्टर केपास सूचीबद्ध किया गया है। अदालत ने कहा कि मामले में कितनी पार्टियां पक्षकार और प्रतिवादी बनाए गए हैं इसको लेकर एक नया मेमो ऑफ पार्टी रिकॉर्ड पर रखा जाए। सिरमौर जिले के गिरिपार के हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा देने को लेकर जारी अधिसूचना पर हिमाचल हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *