Home » Uncategorized » कुनिहार में चिट्टा बेचने निकले थे तीन युवक, पुलिस ने धर दबोचा…

कुनिहार में चिट्टा बेचने निकले थे तीन युवक, पुलिस ने धर दबोचा…

सोलन: जिला के कुनिहार में पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को कुनिहार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर एक वैगनआर कार में सवार तीन युवकों को 2.42 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों पकड़ा। वहीं पुलिस को सूचना मिली थी कि बढ़लग गांव की तरफ से आ रही एक कार में कुछ युवक नशा लेकर आ रहे हैं और वे कुनिहार क्षेत्र के युवाओं को यह चिट्टा बेचने की फिराक में हैं। इस सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गाड़ी को रोका और तलाशी ली। कार में सवार निशांत (28), जतिन ठाकुर (26) और दीक्षित (24) के कब्जे से नशा बरामद हुआ। ये तीनों आरोपी कुनिहार और अर्की तहसील के स्थानीय निवासी हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार को जब्त कर लिया है और तीनों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *