शिमला : मां-बाप ने अच्छे स्कूल में पढ़ाया लिखाया और फिर बेटा अमेरिका में जाकर सैटल हो गय़ा. अब मां बाप घर पर अकेले हैं और बेटे के आने की आस में मायुस हो चुके हैं. कहते हैं कि बेटा अब ज्यादा फोन भी नहीं करते हैं. ऐसे में दंपति अकेलेपन से जूझ रहा है और डीसी दफ्तर पर जाकर अफसरों से गुहार लगाई कि बेटे को अमेरिका से बुलवा दो. माता पिता का कहना है कि उन्हें पैसे की जरूरत नहीं है. बस बेटे का साथ चाहिए.उनकी देखरेख करने वाला भी कोई नहीं है और बुजुर्ग दंपती अब तीन साल से बेटे के घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं. दरअसल, शिमला के संजौली के एक बुजुर्ग दपंति ने उपायुक्त कार्यालय में परामर्श केंद्र में डॉक्टर और अफसरों के साथ अपनी व्यथा सुनाई. बुजुर्ग ने बताया कि वह सरकारी नौकरी से रिटायर हुए हैं. संजौली में उनका मकान हैं. उन्होंने बताया कि पहले बेटा फोन करता था, लेकिन फिर धीरे-धीरे बात कम हो गई. वहां पर बेटे ने शादी भी कर ली है. लेकिन अब तीन साल से घर नहीं आया. एडीएम ज्योति राणा ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो भी शेयर किया और बुजुर्ग दंपति की व्यथा भी सुनाई. वह कहती हैं कि आपके बच्चे हमेशा आपके करीब होते हैं. अगर वह लौटकर भी नहीं आते हैं तो वो आपके करीब रहते हैं. उन्होंने कहा कि बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनका बेटा कभी फोन नहीं करता है. वह कहतीं है कि माना कि बच्चे नौकरी के सिलसिले में व्यस्त रहते हैं और ऐसे में वह अपने माता पिता को सप्ताह में याद करें. वह कहती हैं कि नौकरी के दौरान तो लोगों के पास समय नहीं होता था. लेकिन अब जब अब रिटायर हो गए हैं तो अब वह अपने ख्वाह पूरे करें. वह कहती हैं कि अपने पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से बातचीत करें. गौरतलब है कि शिमला में अकेले रहने वाले बुजुगों के लिए नगर निगम की ओ से खलीनी और संजौली में डे-केयर सेंटर खुलवाए हैं।





