Home » Uncategorized » पंचायतीराज विभाग के सचिव राजेश शर्मा का तबादला, सी पालरासु को दिया जिम्मा

पंचायतीराज विभाग के सचिव राजेश शर्मा का तबादला, सी पालरासु को दिया जिम्मा

शिमला: हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बने संशय के बीच सरकार ने बड़ा विभागीय फेरबदल कर दिया है। सरकार ने पंचायतीराज विभाग के सचिव राजेश शर्मा का तबादला कर दिया है। अब सी पालरासु को पंचायतीराज विभाग के सचिव का जिम्मा साैंपा है। बीते रोज हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की ओर से चुनाव को लेकर जारी नोटिस और चुनाव आयोग की ओर से पुनर्गठन पर लगाई गई रोक के बीच प्रशासनिक सचिव के तबादले ने राजनीतिक गरमा दी है। जानकारी के अनुसार राजेश शर्मा अब 8 से 27 दिसंबर तक अवकाश पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *