Home » Uncategorized » सोलन के हैंडलूम थोक व्यापारी के एक्साइज विभाग की रेड…

सोलन के हैंडलूम थोक व्यापारी के एक्साइज विभाग की रेड…

– राज्य कर एवं आबकारी दक्षिण जोन जीएसटी की परवाणू टीम ने दी दबिश – व्यापारिक संस्थान में मिले 45 लाख रुपए की मांगी डिटेल, पूरा दिन स्टॉक की होती रही रही जांच

लाइव हिमाचल/सोलन: राज्य कर एवं आबकारी विभाग की दक्षिण जोन की जीएसटी विंग ने सोलन शहर के पारस हैंडलूम थोक व्यापारी के व्यापारिक प्रतिष्ठान में रेड की है। शुक्रवार को देर रात तक भी दस्तावेजों को खंगालने का काम जारी रहा। दक्षिण जोन के जीएसटी की टीम को यहां करीब 45 लाख रुपए मिले हैं जिसकी पूरी डिटेल मांगी गई है। यह हैंडलूम का बड़ा व्यापारिक प्रतिष्ठान है जो 5 मंजिलों में फैला हुआ है।इसके पूरे स्टॉक को खंगालने के लिए ज्वांइट कमीश्नर जीडी ठाकुर ने विभाग के कमिश्नर (इन्फोर्समेंट) प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में 6 टीमें रेड के लिए भेजी। शुक्रवार को इस इन टीमों ने इस व्यापारिक प्रतिष्ठान में दबिश दी। इन टीमों में जीएसटी के करीब 20 अधिकारी व कर्मचारी हैं। स्टॉक का पूरा रिकार्ड लेकर उसे चैक किया जा रहा है। यही नहीं दुकान में मिले 45 लाख रुपए का हिसाब भी मांगा गया है क्योंकि अधिकारियों का मानना है कि आजकल अधिकांश लेन-देन आनलाइन ट्रांजेक्शन से हो रहा है। ऐसे में इस कैश की राशि को लेकर पड़ताल करना भी जरूरी है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के दक्षिण जोन (जीएसटी) ज्वाइंट कमीश्नर जीडी ठाकुर ने कहा कि सोलन के एक बड़े हैडलूम व्यापारिक प्रतिष्ठान में रेड की गई है। दुकान में करीब 45 लाख रुपए का कैश मिला। कारोबारी से इसका पूरा ब्यौरा मांगा गया है। कारोबारी का कारोबार प्रदेश के कई जिलों में फैला हुआ है। इसलिए पूरे स्टॉक की जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Comment