Home » Uncategorized » आया व हेल्पर के पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 17 नवम्बर को…

आया व हेल्पर के पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 17 नवम्बर को…

शिमला: पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के लिए पार्ट टाइम आया व हेल्पर के रिक्त पदों की भर्ती के लिए कैंपस भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू पुनः 17 नवम्बर, 2025 को ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।
उन्होंने कहा कि जिन आवेदकों ने 11 नवम्बर, 2025 को कैंपस इंटरव्यू में भाग लिया है, उन्हें 17 नवम्बर, 2025 को भाग लेने की आवश्यक नहीं है। जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पद मैसर्ज़ साईं राम सिक्योरिटी एण्ड प्लेसमेंट सर्विस शिमला द्वारा ज़िला सोलन के कण्डाघाट, कुठाड़ व धुन्धन शिक्षा खण्डों के राजकीय विद्यालयों में आउटसोर्स आधार पर भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं व आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। ज़िला रोज़गार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी दस्तावेज़ जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, 10वीं प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक, पास पोर्ट साइज 02 फोटोग्राफ तथाा अन्य प्रमाण पत्रों सहित ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 17 नवम्बर, 2025 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 90343-81506 व 82191-13461 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *