Home » Uncategorized » Delhi Car Blast Live Updates: दिल्‍ली के लाल किला के पास बड़ा धमाका, 8 लोगों की मौत, कई राज्‍यों में हाई-अलर्ट

Delhi Car Blast Live Updates: दिल्‍ली के लाल किला के पास बड़ा धमाका, 8 लोगों की मौत, कई राज्‍यों में हाई-अलर्ट

Delhi Red Fort LIVE Updates: दिल्ली सोमवार शाम अचानक एक डरावनी आवाज से दहल उठी, जब लाल किले के पास एक कार में जबरदस्त धमाका हुआ. यह विस्फोट इतना तेज था कि आसपास अफरातफरी मच गई. चश्मदीदों के मुताबिक, एक पल में कार आग के गोले में बदल गई और उससे उठी लपटों ने बगल में खड़ी करीब सात से आठ गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया. धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि दो से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. धमाका शाम 6 बजकर 55 मिनट पर हुआ और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू लिया है। बताया जाता है कि धमाका मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार को पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक धमाका हो गया. धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Nov 10, 2025 20:11 (IST)

Red Fort blast LIVE: प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- मैं दहल कर तीन बार गिरा

 

दिल्ली धमाके के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मैं दहल कर तीन बार गिरा हूं… गिरा हूं, उठा हूं.. मुझे लगा कि धरती फटने वाली है. मुझे लगा कि जैसे मैं मरने वाला हूं. मैं दुकान छोड़कर भागा. मेरे साथ बहुत सारी पब्लिक भागी. ऐसा लग रहा था कि हम सब मरने वाले हैं.

Nov 10, 2025 20:10 (IST)

Red Fort blast LIVE: लोकनायक हॉस्पिटल में 15 लोग लाए गए, 8 मृत थे

दिल्ली धमाके के घायलों को आस-पास के लोक नायक अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया है. लोक नायक हॉस्पिटल से मिली जानकारी के अनुसार यहां 15 लोग लाए गए है. जिनमें 8 लोगों की मृत्यु अस्पताल लाने से पहले हो गई है. 3 गंभीर रूप से घायल है, 1 की हालत स्थिर है।

Nov 10, 2025 20:09 (IST)

Red Fort blast LIVE: पुलिस अभी कुछ भी बहने से बच रही

 

लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास विस्फोट. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “अभी मैं कुछ नहीं बता सकता. इसकी जांच चल रही है.” 

Nov 10, 2025 20:07 (IST)

Red Fort blast LIVE: दिल्ली धमाके के बाद मुंबई, यूपी, बिहार में अलर्ट

दिल्ली पुलिस के अधिकारी इस मामले में अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं. दिल्ली धमाके के बाद मुंबई, यूपी, बिहार सहित कई राज्यों की शहरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अलर्ट जारी कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *