Home » Uncategorized » राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता की सीनियर टीम का चयन, दिल्ली में 14 से 16 नवंबर को होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता…

राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता की सीनियर टीम का चयन, दिल्ली में 14 से 16 नवंबर को होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता…

Oplus_131072

सोलन: दिल्ली के रॉव मान सिंह सीनियर सेकंडरी स्कूल गोपाल नगर नफ्जगढ़ में 14 से 16 नवंबर तक होने वाली राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल के लिए सीनियर टीम का चयन कर लिया गया है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की सीनियर महिला व पुरूष टीमें भाग लेगी। हिमाचल प्रदेश टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोबिंद सिंह और नेशनल रैफरी व टेक्निकल बोर्ड के चेयरमैन ज्ञान मेहता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की पुरूष टीम में दिनेश कुमार, केतन ठाकुर, नितिश कुमार, सौरभ तिलक, नरेश कुार कार्तिक चौहान, जबकि मिक्स डब्ल्स के लिए पुनीत कुमार का चयन किया गया है। इसके टीम कोच रविंद्र होंगे। इसी प्रकार महिला टीम में कृतिका कुमारी, सोनू, टीया शर्मा, अंजलि, हिमानी रीमा देवी शामिल होंगी, जबकि मिक्स डब्ल्स में रचना शर्मा को स्थान दिया गया है। इस टीम के कोच भादर सिंह होंगे।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *