Home » Uncategorized » डॉ. बीएल अत्री को मिला पोस्टहार्वेस्टटेक्नोलॉजी में गोल्ड मेडल, बैंगलोर में मिला यह सम्मान…

डॉ. बीएल अत्री को मिला पोस्टहार्वेस्टटेक्नोलॉजी में गोल्ड मेडल, बैंगलोर में मिला यह सम्मान…

सोलन : देश के एकमात्र राष्ट्रीय खुंब अनुसंधान निदेशालय चंबाघाट, सोलन चम्बाघाट के कार्यकारी निदेशक व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. बी.एलअत्री को बागवानी फसलों की कटाई उपरांत प्रौद्योगिकी (पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी) में उल्लेखनीय कार्यों के लिए गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। भारतीय बागवानी विज्ञान अकादमी नई दिल्ली की ओर से 6 से 9 नवंबर तक बैंगलोर में आयोजित चार दिवसीय भारतीय बागवानी कांग्रेस में डॉ. जे.सी. आनंद गोल्ड मैडल अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. अत्री पिछले तीन दशकों से फलों,सब्जियों और फूलों के रखरखाव एवं मूल्य संबर्धन पर कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में डॉ.अत्री मशरूम की भंडारण अवधि बढ़ाने व उत्तोत्पाद विकसित करने पर काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *