Home » Uncategorized » जयनगर कॉलेज के छात्रों ने रैली निकाल कर दिया जागरूकता का संदेश…

जयनगर कॉलेज के छात्रों ने रैली निकाल कर दिया जागरूकता का संदेश…

लाइव हिमाचल/सोलन: राजकीय महाविद्यालय जयनगर में आज सड़क सुरक्षा क्लव, एन.एस.एस. इकाई रेड रिबन क्लब तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में एक रैली द्वारा सामुदायिक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस रैली का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डा. अंजना सूद द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज में जागरूकता फैलाने के लिए सक्रिय योगदान देने हेतु प्रेरित किया। इस  कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के नियमों, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, आपातकालीन प्रतिक्रिया, एच.आई.वी./एड्स तथा सड़क एवं यात्री सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। रैली का मार्ग महाविद्यालय परिसर से जयनगर बाजार तक रहा, जिसमें विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम का सफल संयोजन क्लब समन्वयकों कश्मीर सिंह (रेड क्रॉस सोसाइटी), छेरिंग ज़ांगमो (रेड रिबन क्लब) प्रगति कश्यप (रोड सेफ्टी क्लब) तथा जयंता शर्मा (एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी) द्वारा किया गया। इस  कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के प्रति उनके उत्साही सहयोग एवं सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *