Home » Uncategorized » हिमाचल अंडर-19 वॉलीबॉल टीम में सरसू सीसे स्कूल की अक्षिता शर्मा, सिरमौर से एकमात्र महिला खिलाड़ी का हुआ चयन

हिमाचल अंडर-19 वॉलीबॉल टीम में सरसू सीसे स्कूल की अक्षिता शर्मा, सिरमौर से एकमात्र महिला खिलाड़ी का हुआ चयन

.  टीम में शिमला जिला की 9, कांगड़ा की 2 और सिरमौर की एक महिला खिलाड़ी शामिल

लाइव हिमाचल/सोलन : सिरमौर जिला के पच्छाद उपमंडल के सीनियर सेकंडरी स्कूल सरसू की जमा दो की छात्रा अक्षिता शर्मा का चयनअंडर-19 हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल टीम के लिए हुआ। अक्षिता सिरमौर जिला की एकमात्र वॉलीबॉल खिलाड़ी है,जिसका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इससे स्कूल में उत्सवी माहौल है। अंडर-19 महिला वॉलीबॉल टीम में 12 खिलाडिय़ों को स्थान दिया गया है।अक्षिता के अलावा 9 खिलाड़ी शिमला जिला और 2 कांगड़ा जिला की दो महिला खिलाड़ी को शामिल किया गया है। चयनित टीम नेशनल स्कूल गेम्स, जो 13 नवंबर से 17 नवंबर तक आदर्श गदरवारा नरसिंहपुर में होंगी, उसमें हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। स्कूल के प्रिंसिपल रणदीप चौहान ने अक्षिता को बधाई दी है। अक्षिता की सफलता में स्कूल के पीईटी चतर सिंह और स्कूल के वीरेंद्र शास्त्री का प्रमुख योगदान रहा है। वीरेंद्र शास्त्री खुद वॉलीबॉल में सीनियर स्टेट खेल चुके हैं और स्कूल में उन्हें जब भी समय मिलता था वो बच्चों को वॉलीबॉल का प्रशिक्षण देते हैं। अशिता छटी कक्षा से ही वॉलीबॉल खेलती आ रही है। सरसू के साथ लगते बनाड़ गांव निवासी वेद प्रकाश शर्मा के घर जन्मी यह होनहार खिलाड़ी पहले भी स्कूल का नाम रोशन कर चुकी है। अक्षिता शर्मा अंडर-14 में दो बार स्टेट और अंडर-19 में तीन बार राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। इस बार उसका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्कूल में उसके वॉलीबॉल सिखाने वाले वीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि अक्षिता खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी अच्छी है।

ये हैं हिमाचल टीम में
हिमाचल अंडर-19 टीम में याशवी शर्मा, प्रकृति शर्मा, कृति चंदेल, अंकिता शर्मा, श्रुति,अक्षिता शर्मा स्वयं सकतान, कुदरद मस्टेटा,अर्चिता, तनिश, वंशिका ठाकुर और वानी जाकटा शामिल है। टीम के कोच जितेश्वर दत्त, सहायक कोच संजीव कुमार हैं और टीम की मैनेजर नीलम जिश्टू होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *