Home » Uncategorized » गिरिपार के तरुण चौहान का लगातार दूसरी बार अंडर-19 नेशनल वॉलीबॉल टीम में चयन

गिरिपार के तरुण चौहान का लगातार दूसरी बार अंडर-19 नेशनल वॉलीबॉल टीम में चयन

नाहन : गिरिपार क्षेत्र के दूरदराज पभार गांव (शिलाई) के युवा खिलाड़ी तरुण चौहान ने एक बार फिर सिरमौर और हिमाचल का नाम रोशन किया है। तरुण का चयन अंडर-19 हिमाचल वॉलीबॉल टीम में हुआ है, जो आगामी नेशनल वॉलीबॉल गेम्स में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। यह उनका दूसरा नेशनल गेम्स होगा। इससे पहले भी तरुण ने हिमाचल टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था। तरुण चौहान बचपन से ही वॉलीबॉल खेल के प्रति समर्पित रहे हैं। स्थानीय टूर्नामेंट्स में उनके शानदार खेल ने उन्हें पूरे सिरमौर में लोकप्रिय बना दिया है। पिछले वर्ष उन्होंने शिलाई ग्रामीण वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन किया था। इसी वर्ष उनका चयन स्पोर्ट्स हॉस्टल ऊना में हुआ, जहां वे कोच तापें राम के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।हाल ही में सोलन में आयोजित अंडर-19 स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उनका चयन हिमाचल टीम में हुआ है। आगामी नेशनल वॉलीबॉल गेम्स 13 से 17 नवंबर 2025 तक मध्य प्रदेश में खेले जाएंगे। इसके लिए हिमाचल टीम 5 नवंबर से रोहड़ू में प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही है। कोच तापें राम के अनुसार, “तरुण एक शांत स्वभाव और अनुशासित खिलाड़ी हैं, जिनके खेल में निरंतर निखार आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *