Home » Uncategorized » हिमाचल के कर्नल तजेंद्र सिंह पंचतत्व में विलीन:पैतृक गांव में राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार…

हिमाचल के कर्नल तजेंद्र सिंह पंचतत्व में विलीन:पैतृक गांव में राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार…

लाइव हिमाचल/मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लौंगणी के तरैमला गांव के भारतीय सेना में कर्नल पद पर तैनात तेजेंद्र सिंह का हृदय गति रुकने से दिल्ली में निधन हो गया। कर्नल तेजेंद्र सिंह, कर्नल रूपचंद के पुत्र थे और वर्तमान में राष्ट्रीय राइफल्स में श्रीनगर में सेवाएं दे रहे थे। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ हुआ है। इससे पहले अंतिम यात्रा में तेजेंद्र सिंह अमर रहे के नारे गूंजे। गमगीन परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। जानकारी के अनुसार, दिवंगत कर्नल तेजेंद्र सिंह दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा श्रीनगर लौटने वाले थे कि इसी दौरान उन्हें हृदयाघात हो गया, जिससे उनका देहांत हो गया। दिल्ली से उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से देर रात तक घर पहुंचा।  मंगलवार सुबह  पैतृक गांव के श्मशान घाट में मृतक का पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *