Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर पलटी मारने वाला है. 4 और 5 नवंबर को राज्य के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले दो दिनों तक मौसम के तेवर कड़े रहेंगे और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
कहां-कहां रहेगा येलो अलर्ट?
4 नवंबर: ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, मंडी और कांगड़ा
5 नवंबर: कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन
उच्च पर्वतीय क्षेत्रों—लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा—में हिमपात की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है.
6 से 8 नवंबर तक मौसम साफ
दो दिन की इस गतिविधि के बाद 6 से 8 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
तापमान में गिरावट, कई स्थान कांपे
राज्य में शीतलहर का असर बढ़ गया है.
कुकुमसेरी, लाहौल-स्पीति: –1.5°C (प्रदेश में सबसे ठंडा)
ताबो: –0.1°C
केलंग: 0.1°C
कल्पा: 5°C
रिकांगपिओ: 8.1°C
अन्य प्रमुख शहरों में भी ठंड बढ़ी है—शिमला 12.4°C, मनाली 5.6°C, सोलन 9.4°C, पालमपुर 9°C, कुफरी 9.5°C, नारकंडा 7.2°C, मंडी 13.6°C, ऊना 14.2°C आदि।
मैदानी इलाकों में भी असर
मंडी के सुंदरनगर में घने कोहरे से दृश्यता 250 मीटर, वहीं बिलासपुर में 700 मीटर तक सीमित रही. पिछले 24 घंटों में प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के बाद सर्द हवाएँ चलेंगी और ठंड और बढ़ सकती है।




