Home » Uncategorized » 3 साल की उम्र में पिता को खोया, घर तक छोड़ना पड़ा, रेणुका ठाकुर की गजब कहानी

3 साल की उम्र में पिता को खोया, घर तक छोड़ना पड़ा, रेणुका ठाकुर की गजब कहानी

शिमला: भारतीय महिला टीम ने क्रिकेट विश्वकप जीत लिया है. मुंबई में खेले गए फाइनल मैच में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 52 रन से हराया और पहली बार विश्प कप जीता. अहम बात है कि इस महिला टीम का हिस्सा हिमाचल प्रदेश की बेटी रेणुका ठाकुर भी रही. वह बतौर तेज गेंदबाद इस टीम में शामिल थी। दरअसल, महिला टीम की जीत पर शिमला के रोहड़ू में रेणुका ठाकुर के घर में जश्न का माहौल देखा गया. न्यूज18 की टीम रेणुका के घर पहुंची थी. इसी कड़ी में टीम की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर के घर भी खुशी की लहर दौड़ गई है. शिमला ज़िले के रोहड़ू क्षेत्र के पारसा गांव में रहने वाली रेणुका ठाकुर के घर पर जीत के बाद नाटियों का दौर चला और परिवार ने मिठाई बांटी. वहीं, अब सोमवार को पूरे गांव को भोज दिया जाएगा. गांववाले अपनी बेटी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं. टीम इंडिया की जीत के बाद रेणुका की मां सुनीता अपने पति को याद कर भावुक हो गईं. रेणुका के पिता केहर सिंह ठाकुर का निधन 1999 साल तब में हो गया था और उस दौरान रेणुका मात्र तीन साल की थीं. मां सुनीता ने बताया कि पिता का सपना था कि उनके बच्चे बड़े होकर क्रिकेटर बनें. रेणुका के पिता ने अपने बेटे का नाम भी प्रसिद्ध क्रिकेटर विनोद कांबली के नाम पर रखा था और वह कांबली के बड़े फेन थे. पिता की याद में रेणुका ने अपने बाजू पर उनका टैटू भी बनवाया है। मां ने कहा कि रेणुका ने अपने पिता का सपना साकार कर दिखाया है, और उनका गांव पारसा गर्व से झूम उठा है. मां ने कहा कि यह काफी खुशी का पल है. जीत के बाद मां ने मिठाई बांटते हुए कहा कि बहुत खुशी है. हमें काफी गर्व महसूस हो रहा है. बेटियों ने काफी संघर्ष किया. ऑस्ट्रेलिया को हराया और अब साउथ अफ्रीका को हराया. मां ने बताया कि मैच से पहले हम लोग देवी देवताओं के पास गए थे और मन्नत मांगी थी कि वर्ल्ड कप भारत जीतना चाहिए। मां सुनीता ने बताया कि एक छोटा बस स्टैंड हमारे गांव के पास है. वहीं पर एक छोटा सा ग्राउंड. वहां पर कपड़े के बाल से खेलना शुरू किया था. उसके चाचा ने ही एक बार उसे क्रिकेट खेलते हुए देखा था और फिर धर्मशाला में ऐकडमी में भर्ती करवाया था.मां ने कहा कि बेटी को कभी नहीं रोका. बचपन में डांटा भी कि पढ़ाई करो. लेकिन वह कहती थी कि वह पढ़ाई करती थी और खेलती भी है. घर जब भी आती है तो सबसे घुलमिलकर रहती है. मां ने कहा कि हमारी दुआ है कि ऐसी बेटियां सबको मिले और बच्चे नशे से दूर रहे हैं. परिजनों को भी अपने बच्चों को, जो वो भी करना चाहते हैं, करने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12