Home » Uncategorized » शादी का झांसा देकर जबरन बनाए शारीरिक संबंध, मामला हुआ दर्ज…

शादी का झांसा देकर जबरन बनाए शारीरिक संबंध, मामला हुआ दर्ज…

बिलासपुर :  जिला की एक महिला ने  व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर जबरन दुराचार करने का आरोप लगाया है।ये मामला अगस्त, 2021 का है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने कहा कि वर्ष, 2021 में उसकी पहचान आरोही पैलेस, बलदेव नगर, नारायणगढ़ रोड़-अंबाला निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि अगस्त, 2021 में आरोपी ने उसे जिला के एक निजी गैस्ट हाऊस में मिलने के लिए बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके मना करने के बाद भी जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बाद में आरोपी शादी करने से मुकर गया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला पुलिस थाना द्वारा मामले की आगामी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]