लाइव हिमाचल/सोलन : फर्स्ट एचपी एनसीसी बॉयज बटालियन सोलन की ओर से बद्दी स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में चल रहा 10 दिवसीय एनसीसी कैंप (209) संपन्न हुआ। फर्स्ट एचपी एनसीसी बॉयज बटालियन सोलन कर्नल राजीव थॉमस के नेतृत्व में आयोजित इस कैम्प में 400 कैडेट्स एकता और अनुशासन का सबक लेकर लौटे। पहली एचपी एनसीसी बॉयज बटालियन सोलन कर्नल राजीव थॉमस ने अपने संबोधन में एकता, अनुशासन और देशभक्ति के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया। कर्नल राजीव थॉमस ने कहा कि शिविर के मुख्य उद्देश्य अनुशासन, जिम्मेदार और बेहतर नागरिकों का विकास करना है। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स के भविष्य को आकार देने में अनुशासन, टीमवर्क और नैतिक मूल्यों के महत्व पर बल दिया। कर्नल थॉमस ने कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करती है और उन्हें राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देती है। प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स के अलावा 5 जेसीओ, 13 एनसीओ, 3 ईएसएम, 7 सिविल स्टाफ,4 एएनओ और आरडीसी 120 कैडेट्स ने भाग लिया। विभिन्न गतिविधियों, परेड अभ्यास, फायरिंग, व्यक्तित्व विकास सत्रों और देशभक्ति से जुड़ी कार्यशालाओं के माध्यम से कैडेट्स के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित रहा। इस अवसर पर कर्नल ए.एस. सिद्दू, एडमिन ऑफिसर सुबेदार मेजर सुनील कुमार, एएनओ अनिल राणा, अंजना ठाकुर, ज्योति, डॉ प्रशांत, नीरज राठौर विकास, जैस्मिन समेत अन्य मौजूद रहे।





