लाइव हिमाचल/सोलन: जिला सोलन रेसलिंग एसोशिएशन 02 नवंबर 2025 को जिला स्तरीय सीनियर कुश्ती ट्रायल का आयोजन करने जा रहा है। जिला सोलन रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञान ठाकुर व महासचिव विजय ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 को जिला स्तरीय सीनियर कुश्ती ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सतवीर हनुमान अखाड़ा बागबानिया,ग्राम बागबनिया, पो. मानपुरा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश में होने जा रहा है। इस ट्रायल में लड़के और लड़कियों के फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन के सभी भार वर्ग के कंपटीशन करवाए जायेंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अनुरोध किया है कि समय पर पहुंचकर ट्रायल में भाग लें और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करें। वजन सुबह 09:00 am बजे से 10:30 am बजे तक लिया जाएगा। वजन में 1 किलोग्राम तक की छूट रहेगी।





