Home » Uncategorized » महिला कबड्डी विश्वकप में भारतीय टीम का हिस्सा हो सकती हैं सूबे की सात बेटियां

महिला कबड्डी विश्वकप में भारतीय टीम का हिस्सा हो सकती हैं सूबे की सात बेटियां

शिमला: बांग्लादेश के ढाका में होने वाले महिला कबड्डी विश्वकप में भारतीय टीम में सूबे की सात बेटियां हिस्सा ले सकती हैं। इन्हें फाइनल कोचिंग कैंप के लिए बुलाया गया है। पूरे देश से कुल 25 खिलाड़ियों को बुलाया गया है। यहीं से फाइनल टीम सिलेक्ट होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि सभी बेटियां टीम का हिस्सा हो सकती हैं। हालांकि, यह टीम घोषणा के बाद ही तय हो पाएगा। इतना साफ है कि टीम में पांच से छह खिलाड़ियों का चयन निश्चित है। यह सभी खिलाड़ी गुजरात के गांधीनगर में शिविर में भाग लेंगी। 12 नवंबर को टीम का चयन होगा। इसके बाद टीम बांग्लादेश के लिए रवाना होगी। टीम ढाका में 15 से 25 नवंबर को होने वाले महिला कबड्डी विश्वकप में हिस्सा लेगी। देश के विभिन्न राज्यों से भारतीय टीम में चयन के लिए होने वाले फाइनल कोचिंग शिविर में 25 महिला कबड्डी खिलाड़ियों को बुलाया गया है। इसमें सात खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश से हैं।

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
इनमें पुष्पा, ज्योति, चंपा और भावना धर्मशाला स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अभ्यास करती हैं। साक्षी शर्मा, निधि शर्मा और रितू नेगी अन्य राज्यों और बोर्डों से खेलती हैं। फाइनल कोचिंग  शिविर में चयनकर्ता खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए 12 नवंबर तक भारतीय टीम का चयन करेंगे। इसके लिए सभी खिलाड़ी गुजरात के गांधीनगर पहुंच गई हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की कबड्डी कोच और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा ठाकुर ने कहा कि ढाका में होने वाले कबड्डी विश्वकप के लिए गांधीनगर में फाइनल कोचिंग कैंप में प्रदेश की सात खिलाड़ी भाग ले रही हैं। विश्व कप पहले भारत में होना तय था। इसके लिए दो बार महिलाओं का फाइनल कैंप में लग चुका है। यह जुलाई और सितंबर में लग चुका है। इसमें भी हिमाचल की इन सात खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। इसके बाद बांग्लादेश को इसकी मेजबानी मिली। इसी लिए कैंप फिर से लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *