Home » Uncategorized » हिमाचल के पूर्व CM धूमल के ड्राइवर रहे शख्स की संदिग्ध हालात मौत, घर में मिली लाश, पुलिस कर रही जांच…

हिमाचल के पूर्व CM धूमल के ड्राइवर रहे शख्स की संदिग्ध हालात मौत, घर में मिली लाश, पुलिस कर रही जांच…

लाइव हिमाचल/कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के रायसन बिहाल में एक व्यक्ति की ओर से खुद को पिस्तौल से गोली मारकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान शांतिस्वरूप(64)  गांव रायसन बिहाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 64 साल के शांति स्वरूप कुल्लू के रायसन के विहाल में रहते थे. सोमवार को सुबह करीब साढ़े 9 बजे उन्होंने पिस्टल से सिर में गोली मार ली और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भिजवाया गया. बताया जा रहा है कि शांति स्वरूप वर्ष 2020 में सचिवालय से सेवानिवृत्त हुए थे और 2007 से 12 तक पूर्व सीएम धूमल के चालक थे. बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने अपने घर के कमरे में सिर पर पिस्तौल से गोली मारी। इसके बाद व्यक्ति को घायल अवस्था में सुबह करीब 11:00 बजे दिन क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। स्थानीय पुलिस की ओर से मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *