Home » Uncategorized » सिद्धार्थन ने ढल्ली में सुना पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण…

सिद्धार्थन ने ढल्ली में सुना पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण…

लाइव हिमाचल/शिमला: भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने कुसुम्पटी शहरी मंडल के बूथ क्रमांक 16, ढल्ली ग्रामीण में कार्यकर्ताओं के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को एक साथ सुना। सिद्धार्थन ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचार हम सभी को राष्ट्र सेवा के संकल्प में और दृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोड़ ने अपने कार्यक्रम के माध्यम से समझाया कि पेड़-पौधों की, वृक्षों की यही तो खासियत होती है। जगह चाहे कोई भी हो, वो हर जीव मात्र की बेहतरी के लिए काम आते हैं। इसीलिए तो हमारे ग्रन्थों में कहा गया है, धन्या महीरूहा येभ्यो, निराशां यान्ति नार्थिनः। अर्थात्, वो वृक्ष और वनस्पतियाँ धन्य हैं, जो किसी को भी निराश नहीं करते। हमें भी चाहिए, हम जिस भी इलाके में रहते हैं, पेड़ अवश्य लगाएं। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अभियान को हमें और आगे बढ़ाना है। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष केशव चौहान, मंडल अध्यक्ष भारत भूषण ठाकुर, आशा शर्मा, गीता देवी, बूथ अध्यक्ष ओम प्रकाश, जीत सिंह, कुलवंत ठाकुर, मंजू कौशल, किरण देवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *