Home » Uncategorized » शिमला में 17वां रोजगार मेला: केंद्रीय मंत्री ने 93 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र…

शिमला में 17वां रोजगार मेला: केंद्रीय मंत्री ने 93 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र…

शिमला: देश भर में 40 जगहों में शुक्रवार को डाक विभाग की ओर से 17वें रोजगार मेले के अंतर्गत 51,000 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठानों में नवनियुक्ति युवाओं को संबोधित किया। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के सभागार में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। शिमला में कुल 93 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे गए। नवनियुक्त  कर्मचारी डाक, गृह मंत्रालय, रेलवे, वित्तीय सेवाएं, केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर, उच्च शिक्षा विभाग, पर्यावरण वन और जलवायु मंत्रालय में अपनी सेवाएं देंगे। इस दाैरान सांसद सुरेश कश्यप भी माैजूद रहे। इससे पहले देश में इस प्रकार के 16 रोजगार मेलों का आयोजन किया जा चुका है। रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक पहल है। मंत्रालय के अनुसार रोजगार मेला युवाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। देशभर में रोजगार मेलों के माध्यम से अब तक 10 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। 16वां रोजगार मेला देशभर के 47 स्थलों पर आयोजित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *