Home » Uncategorized » मनाली में पैर फिसलने से खाई में गिरा युवक:गंभीर चोटें लगीं, मंडी से जोगनी वॉटरफॉल देखने आया था

मनाली में पैर फिसलने से खाई में गिरा युवक:गंभीर चोटें लगीं, मंडी से जोगनी वॉटरफॉल देखने आया था

मनाली : पांव फिसलने से मंडी जिला के राहला का निवासी एक युवक हरीश जोगनी वाटरफाल में गिर गया। खाई में गिरने से युवक को गंभीर चोटें आई हैं। युवक ने खाई में गिरने की जानकारी अपने गोशाल गांव के दोस्त को दी। दोस्त ने एडवेंचर टुअर ऑपरेटर से संपर्क किया। एडवेंचर टुअर ऑपरेटर की रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने गौतम युवक मंडल गोशाल के सदस्यों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद एडवेंचर टुअर ऑपरेटर की टीम के अनुभवी सदस्यों ने घायल को बाहर निकाला। उन्होंने उसका मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया और उसे सिविल अस्पताल मनाली पहुंचाया। एडवेंचर टुअर ऑपरेटर कुल्लू मनाली की रेस्क्यू टीम के सदस्य जोगिंद्र ने बताया कि युवक को गंभीर चोटें आई थीं। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *