Home » Uncategorized » हिमाचल प्रदेश में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन…7 पंचायत सचिवों सहित 9 कर्मचारी सस्पेंड…

हिमाचल प्रदेश में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन…7 पंचायत सचिवों सहित 9 कर्मचारी सस्पेंड…

शिमला : हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैयार की जा रही मतदाता सूची के प्रारूप में लापरवाही बरतने पर नौ कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है. निलंबित कर्मचारियों में पंचायत निरीक्षक, उपनिरीक्षक और पाँच पंचायत सचिव शामिल हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने बीडीओ अभिषेक मित्तल (अब एसडीएम ऊना) और बीडीओ निहरी मनीष शर्मा से इस संबंध में जवाब तलब किया है. आयोग ने दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए छह नवंबर तक जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है। निलंबित कर्मचारियों में आशीष (पंचायत निरीक्षक, निहरी ब्लॉक मंडी), बलविंदर (पंचायत उपनिरीक्षक, भरमौर ब्लॉक चंबा), नीना देवी (पंचायत सचिव, ओरा भरमौर चंबा), गौरव कुमार (पंचायत सचिव, बंजल भरमौर चंबा), राकेश कुमार (पंचायत सचिव, होली भरमौर चंबा), टेक चंद (पंचायत सचिव, झुंगी निहरी मंडी), ठाकुर दास (पंचायत सचिव, वेहली निहरी मंडी), इंद्र सिंह (पंचायत सचिव, बौंई निहरी मंडी) और पवन कुमार (पंचायत सचिव, सेगल निहरी मंडी) शामिल हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बावजूद इन कर्मचारियों ने समय पर कार्य पूर्ण नहीं किया और ग्रामसभा की बैठक में वर्ष 2022 की मतदाता सूची का प्रारूप रख दिया. जबकि आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि नई मतदाता सूची के प्रारूप को 20 से 26 सितंबर के बीच आयोजित ग्रामसभाओं में रखा जाए. आरोप है कि संबंधित कर्मचारियों ने आयोग के आदेशों का पालन नहीं किया, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है. आयोग ने एडीएम भरमौर और एसडीएम सुंदरनगर से इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *