Home » Uncategorized » हिमाचल में शराब में धुत्त टूरिस्ट की गुंडई, HRTC बस के ड्राइवर-कंडक्टर को पीटा, वीडियो वायरल; यूपी के 4 युवक गिरफ्तार…

हिमाचल में शराब में धुत्त टूरिस्ट की गुंडई, HRTC बस के ड्राइवर-कंडक्टर को पीटा, वीडियो वायरल; यूपी के 4 युवक गिरफ्तार…

लाइव हिमाचल/कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल देहरा के प्रसिद्ध बगलामुखी मंदिर के पास दरकाटा में गुरुवार रात एचआरटीसी की वोल्वो बस के चालक से मारपीट की गई. सैलानियों ने बस के आगे गाड़ी अड़ाकर चालक पर हमला किया. घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है. जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से धर्मशाला जा रही बस पर उत्तराखंड नंबर की एक्सयूवी सवार सैलियानों ने बीच सड़क पर हमला कर दिया. बस चालक और परिचालक की पिटाई से यात्रियों में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही रानीताल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और चारों युवकों को हिरासत में लिया।बताया जा रहा है कि एक आरोपी पुलिस चौकी से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे कुछ ही घंटों में देर रात दोबारा पकड़ लिया. फिलहाल चारों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है. देहरा जिला पुलिस ने बताया कि ऋषभ पुत्र नीरज कुमार, निवासी मुजफ्फरनगर, विकास कुमार पुत्र धर्मपाल, निवासी मेरठ, राजीव कुमार पुत्र धनपाल, निवासी मुजफ्फरनगर, उदित कुमार पुत्र उदयवीर सिंह, निवासी मुजफ्फरनगर को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी शराब के नशे में थे और बस को लगातार  ओवरटेक करने और रेस लगाने की कोशिश कर रहे थे. दरकाटा के पास उन्होंने बस के आगे गाड़ी रोककर चालक से बहस की और फिर मारपीट शुरू कर दी. बस में सवार यात्रियों और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तत्काल एफआईआर थाना हरिपुर में दर्ज कर ली है.   एसपी कार्यालय की ओर से बताया गया है कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है और बस में सवार यात्रियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि “बस स्टाफ पर हमला बेहद निंदनीय है. सरकार और पुलिस को ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की गुंडागर्दी करने की हिम्मत न कर सके. उधर, स्थानीय लोगों ने भी मांग की है कि रानीताल-देहरा मार्ग पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की नियमित जांच हो. फिलहाल चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और देहरा जिला पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]