Home » Uncategorized » स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देना आवश्यक : राहुल जैन

स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देना आवश्यक : राहुल जैन

लाइव हिमाचल/सोलन: अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं परियोजना निदेशक ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण राहुल जैन ने कहा कि स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने में ऐसे महोत्सव अहम भूमिका निभाते हैं। राहुल जैन आज यहां ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण सोलन द्वारा 8वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ को सम्बोधित कर रहे थे। राहुल जैन ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक भोजन का सेवन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी उम्र के लोगों के तरह-तरह के पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए जिससे वह स्वस्थ रह सके। उन्होंने कहा कि पोषण माह का उद्देश्य समुदाय में कुपोषण की दर को कम करना, स्वस्थ आदतों व परम्परागत पौष्टिक व्यंजनों का समावेश करना एवं बच्चों में शारीरिक एवं बौद्धिक विकास को बढ़ाना है। वहीं ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदम देव शर्मा ने इस अवसर पर राष्ट्रीय पोषण माह के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान सोलन की किरण कश्यप ने इस अवसर पर संस्थान द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षणों की जानकारी दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित विभिन्न स्वयं सहायता समूह द्वारा पारम्परिक व्यंजनों पर पोषण प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें सोलन खण्ड प्रथम, कण्डाघाट खण्ड द्वितीय तथा धर्मपुर खण्ड तृतीय स्थान पर रहीं। ज़िला पंचायत अधिकारी जोगिन्द्र राणा, राजस्व तहसीलदार भूमिका जैन, ज़िला कार्यक्रम प्रबंधक प्रियंका शर्मा सहित ज़िला की विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं व अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]