Home » Uncategorized » आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रथम चरण में 100 स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम पर किया जाएगा संचालित : रोहित ठाकुर

आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रथम चरण में 100 स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम पर  किया जाएगा संचालित : रोहित ठाकुर

लाइव हिमाचल/सोलन: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रथम चरण में प्रदेश भर में 100 स्कूलों को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पाठ्यक्रम पर संचालित किया जाएगा। रोहित ठाकुर आज कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर स्थित पाईनग्रोव स्कूल द्वारा वार्षिक समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीबीएसई पैटर्न आधारित स्कूलों का अलग रंग होगा और यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों की अलग रंग की वर्दी होगी। इन स्कूलों में स्मार्ट कक्षाओं के साथ-साथ मैस का प्रबंध भी किया जाएगा और विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाएगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि पाईनग्रोव निसंदेह ही देश के बेहतरीन विद्यालयों में शामिल है। उन्होंने कहा कि पाईनग्रोव स्कूल छात्रों के समग्र विकास पर बल दे रहा है। स्कूल के छात्र शैक्षणिक उत्कृष्टता, खेल, कला, संगीत, वाद-विवाद और नेतृत्व प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत जरूरतमंद बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए पाईनग्रोव स्कूल की पहल की सराहना भी की।

रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। आज प्रदेश पूर्ण साक्षर राज्यों की सूची में अपना नाम अंकित करवा चुका है। प्रदेश ने आज 07 प्रतिशत साक्षरता से 99.30 प्रतिशत साक्षरता के गौरवपूर्ण मील के पत्थर को हासिल कर लिया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में राज्य सरकार बदलाव ला रही है। सरकार ने कमियों का पता लगाकर उन्हें दूर किया है, जिसके कारण शिक्षा में वर्ष 2021 में 21वें स्थान पर पहुंच चुका हिमाचल प्रदेश आज 5वें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रगतियां केवल आंकड़े नहीं हैं, यह प्रदेश को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के केंद्र में बदलने के लिए सरकार के दृष्टिकोण का मूर्त रूप हैं। रोहित ठाकुर ने कार्यक्रम के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने युवा पीढ़ी से नशे से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मादक पदार्थों के दुरुपयोग और उनके अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर स्कूली छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पाईनग्रोव स्कूल के कार्यकारी निदेशक कैप्टन ए.जे. सिंह ने शिक्षा मंत्री व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और विद्यालय की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। मेजर जनरल विनीत गौड, चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ लिमिटेड (हिमफेड) के निदेशक भीम सिंह जौहटा, पाईनग्रोव स्कूल के प्रशासन की निदेशक समीक्षा सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, पाईनग्रोव स्कूल के अध्यापक व छात्र उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]