Home » Uncategorized » डिवाइडर से टकराकर 360 डिग्री घूमी बस, बाल-बाल बचे दो लोग, हिमाचल का वीडियो वायरल

डिवाइडर से टकराकर 360 डिग्री घूमी बस, बाल-बाल बचे दो लोग, हिमाचल का वीडियो वायरल

ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में बुधवार को एक एचआरटीसी बस पलटने से बच गई. ऊना नंगल हाईवे पर जा रही तेज रफ्तार एचआरटीसी की बस पर चालक ने मोड पर  हल्की सी डिवाईडर से टकराई औऱ फिर चालक ने नियंत्रण खो दिया. इस दौरान बस पलटने से बचते हुए 360 डिग्री घूम और वहीं पर विपरित दिशा में मुड़ गई. घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है. बताया जा रहा है कि बस ऊना के हरोली से शिमला के लिए निकली थी और इसमें 30 के करीब लोग सवार थे. जानकारी के अनुसार, ऊना शहर के कॉलेज से आगे ओम भुजिया भंडार के पास यह घटना हुई है. गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया. सुबह एचआरटीसी की बस अपने सफर पर निकली थी. इस दौरान जब बस ऊना नंगल नेशनल हाईवे पर गुजर रही थी तो मोड़ पर हल्की सी डिवाइडर से टकरा गई. इस दौरान चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और फिर हवा में हिचकौले खाते हुए 360 डिग्री पलट गई. अहम बात है कि इस दौरान बस के सामने से 2 युवक भी गुजर रहे थे. जो कि बस को अपनी तरफ आते देख भाग खड़े हुए। अहम बात है कि बस के आगे घटना के दौरान कोई गाड़ी नहीं गुजर रही थी. हालांकि, दूसरी लेन पर एक काले रंग की स्कॉर्पियो जरूर गुजरी, जो कि बाद में हादसा देखकर मौके पर रुक गई. इसके अलावा, राहत कि बात यह भी रही कि बस जब अनियंत्रित हो गई तो घूमने के बाद ट्रक से भी टकराने से बाल बाल बच गई. यह पूरा हादसा पास ही दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसकी फुटेज अब वायरल हो रही है. इसमें हादसे के बाद एक शख्स बस से निकलता हुआ नजर आ रहा है, वहीं, आसपास के लोग भी हादसे के बाद मौके पर पहुंचते हुए दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *