लाइव हिमाचल/सोलन: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत तो वहीं पति घायल हो गए हैं। यह घटना रिखी राम S/O रूप राम R/O गाँव कोटी डा0 जाबली, तह0 कसौली, जिला सोलन हि0प्र0 व उम्र 45 वर्ष के रूप में सामने आई है। पुलिस थाना में दर्ज शिकायत में रिखी राम ने बताया कि यह अपनी पत्नी नीमा देवी को दवाई दिलाने के लिए अपने मोटर साईकिल नम्बर HP15A-9268 पर आ रहा था । समय करीब 8:30 बजे जब यह अपनी पत्नी सहित उपरोक्त मोटर साईकिल पर NH-05 राजडी के पास पहुँचा तो पीछे से एक ट्रक तेज रफ्तारी में आया तथा इसके मोटर साईकिल को चपेट में ले लिया। जिससे यह व इसकी पत्नी मोटर साईकिल सहित सड़क में गिर गए। तो वहीं चालक ट्रक काफी दूर तक मोटर साईकिल व इन्हें घसिटता हुआ ले गया। इस हादसे में इसे व इसकी पत्नी को चोटे आई जिन्हें एम्बुलैंस द्वारा ईलाज हेतू CHC धर्मपुर ले जाया गया जहाँ पर डॉक्टर ने इसकी पत्नी नीमा देवी को मृत घोषित कर दिया। यह हादसा ट्रक नम्बर CH01GA-8095 के चालक जितेन्द्र द्वारा अपने ट्रक को तेज रफ्तारी व लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है। वहीं पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।





