Home » Uncategorized » कर्मचारियों को 3 फीसदी DA किश्त के साथ मिलेगा कर्मचारियों को वेतन, सीएम सुक्खू ने की घोषणा

कर्मचारियों को 3 फीसदी DA किश्त के साथ मिलेगा कर्मचारियों को वेतन, सीएम सुक्खू ने की घोषणा

शिमला: हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को सुक्खू सरकार ने दिवाली का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के राज्य महासम्मेलन में कर्मचारियों को लंबित तीन फीसदी महंगाई भत्ता देने का एलान किया। सीएम ने इसकी घोषणा बजट में की थी, लेकिन वित्तीय स्थिति ठीक नहीं होने के चलते जून में इसका भुगतान नहीं हो पाया।  1 अप्रैल से सितंबर 2025 तक एरियर दिवाली से पहले कर्मचारियों के बैंक खाते में आएगा। महंगाई भत्ता कर्मचारियों को नवंबर में देय अक्तूबर के वेतन व पेंशन में जुड़कर आएगा। जुलाई 2023 से मार्च 2025 तक की महंगाई भत्ते के बकाय की अदायगी के लिए अलग से जल्द फैसला लेकर अधिसूचना जारी की जाएगी। इसी के साथ आउटसोर्स कर्मियों को घायल होने की स्थिति में सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। पदोन्नतियां तुरंत प्रभाव से की जाएगी। बिजली बोर्ड में ओपीएस व अन्य फैसलों को आगे कैसे लागू करना है, फैसला लिया जाएगा। जिन कर्मियों पर चार्जशीट की गई है, उसे वापस लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *