Home » Uncategorized » महाविद्यालय संजौली की एनएसएस इकाई द्वारा दिवाली महोत्सव के उपलक्ष पर चलाया गया धन संचय अभियान…

महाविद्यालय संजौली की एनएसएस इकाई द्वारा दिवाली महोत्सव के उपलक्ष पर चलाया गया धन संचय अभियान…

लाइव हिमाचल/शिमला: उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली की एन.एस.एस. इकाई द्वारा दिवाली महोत्सव के उपलक्ष्य में “धन संचय अभियान”आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य वृद्धाश्रम और अनाथालय की सहायता हेतु धन एकत्रित करना था। कार्यक्रम के दौरान एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने न केवल महाविद्यालय परिसर में, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी जाकर लोगों से स्वैच्छिक योगदान प्राप्त किया। महाविद्यालय संजौली की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित “धन संचय अभियान” 17अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. भारती बागड़ा और कार्यक्रम अधिकारी अनुपम वर्मा ओर डॉ. पूनमा वर्मा इस अभियान में उपस्थित रहे। इन‌ सभी के मार्गदर्शन में महाविद्यालय संजौली की एन. एस.एस. इकाई के स्वयंसेवियों ने अभियान की सभी गतिविधियों को सफलतापूर्वक शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *