Home » Uncategorized » राज्य निर्वाचन आयोग पूछेगा, चुनाव के लिए कब परिस्थितियां अनुकूल होंगी…

राज्य निर्वाचन आयोग पूछेगा, चुनाव के लिए कब परिस्थितियां अनुकूल होंगी…

शिमला: हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव करवाने के लिए कब तक परिस्थितियां अनुकूल होंगी, राज्य निर्वाचन आयोग इसके बारे में सरकार से जानकारी हासिल करेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त अनिल खाची ने बताया कि सरकार के सहयोग के बिना चुनाव कराना मुश्किल है। चुनाव कराने के लिए आधारभूत ढांचा, कर्मचारियों की ड्यूटियां रहती हैं। ऐसे में सरकार का सहयोग बहुत जरूरी है। सरकार की ओर से चुनाव को लेकर जो आदेश है, वह भी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में करीब 56 लाख वोटर हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूचियों का अपडेट चल रहा है। ऐसे में वोटरों की संख्या में इजाफा हो सकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में डिलिमेटेशन का काम पूरा हो चुका है। वोटर लिस्ट फाइनल की जा रही है। उन्होंने कहा कि  जिन लोगों की आयु 18 वर्ष की हो चुकी है, वे भी अपना वोट बनवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *